www.hamarivani.com

Friday, 6 July 2012

पुहुप वास से पातरा, ऐसा तत्व अनूप ।

 (1)
बेशर्म
अपने अपने धर्म को -
मानते हैं सर्वश्रेष्ठ -
खुद नहीं पालन करते एक भी तत्व ।
पर झोंक देते हैं सर्वस्व--
दूसरे के धर्म को 
नीचा दिखाने में ।

(2)
कण कण में भगवान् ।
नहीं कण कण भी भगवान् ।
बू आती है साम्प्रदायिकता की ।
थू थू -



Monday, 2 July 2012

प्रतापगढ़ की रिपोर्ट -


पहले एक नाबालिग के साथ
तीन दिनों तक एक समुदाय द्वारा
बलात्कार फिर हत्या ।
दूसरे समुदाय की प्रतिक्रिया और कई घर जला दिए गए -
सरकारी सहायता पहले समुदाय को ।
जय जय अखिलेश मियां ।।

Tuesday, 19 June 2012

3-न्यूज

बंगाल-
मधु से माँ ने मोबाइल छीना ।
डांट -डपट 
आग लगाईं झट ।।
ख़तम ख़ट-पट -

झारखण्ड -
गुडिया देवी का सामान्य प्रसव
चार बच्चे एक साथ
स्वस्थ 
दो गुडिया दो गुड्डे -
जलें घर के बुड्ढे ।
50% आरक्षण

पंजाब-
सात साल की शादी -
सीमा कौर लौटी 
पूर्व प्रेमी के पास वापस ।
आशिक सच्चे  ।
बेचारे दो बच्चे -
बाप के पास ।

लन्दन-
किम की माँ उसे
14 साल की उम्र से ही देने लगी
गर्भ-निरोधक गोलियां ।
संस्कारित किया ।।




Monday, 18 June 2012

पति-पत्नी की ताज़ी न्यूज

(1)
जोधपुर
बचपन की शादी
रेखा ने नकारा ।
होने वाला पति नक्कारा
शराबी-आवारा
अदालत गई ।
बिलकुल सही ।।


(2)
 मुंबई
डाक्टर पत्नी ने दिया पति को छत से धक्का ।
दुबारा  कर रहा था सेक्स की मांग ।
कर ली खुद सूनी मांग ।
हर्ष की लहर -


(3)
 आस्ट्रिया
शादी की रिसेप्शन पार्टी में वेट्रेस से
सेक्स ।
पति पकडाया -
शादी के दिन ही तलाक  ।
वेट्रेस से हुई शादी ।
खुश आधी आबादी ।।

Sunday, 17 June 2012

सुरा के खाली प्याले के-

कसम है  ऊपर वाले   ।
कसम दो दर्जन साले  ।
टुकड़े कर के फेंकूंगा -
सुरा के खाली प्याले   ।


Saturday, 14 April 2012

आइये सच्चित सचिन दरबार

निर्मल बाबा के अच्छे दिन गए--

बाबा अब तो आप  गए --

आइये सच्चित सचिन दरबार --

आप को बताएँगे एक आसान सा उपचार

और हाँ दो खोखे लेते आइयेगा ।

आखिर कैसे उपाय ले जा पाइयेगा ।

कल जो आपने सोने की जीभी खरीदी थी उसे फेंकिये । 

 फेंकने के लिए यहीं आइये ।

और राम नाम गाइये ।

अपने बैंक एकाउंट का आधा  माल इधर  करिए ट्रांसफर ।

सोइए  आराम से रात भर--

फिर बनाते रहिये लोगों को बुडबक   ।।

Thursday, 29 March 2012